Welcome to Shree Shanidham Trust

वृषभ राशि TAURUS 2021

वृषभ राशि
सन् 2021 की संपूर्ण राष्ट्रवासियों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनायें। 2021 आपके लिए शुभ व मंगलमय रहें। शनि भगवान के श्री चरणों में मेरी प्रार्थना हैं। 
वृषभ राशि का स्वामी शुक्रदेव वर्ष प्रारंभ में वृश्चिक राशि में केतुदेव के साथ सप्तम भाव से गोचर कर रहा हैं। 4 जनवरी को धनु राशि अष्टम भाव से गोचर करेगें। सूर्यदेव बुधदेव धनु राशि अष्टम भाव में, चंद्रदेव कर्क राशि तीसरे भाव में, मंगलदेव मेष राशि बारहवें भाव में, बृहस्पतिदेव शनिदेव मकर राशि नवम भाव में, राहुदेव वृषभ राशि लग्न भाव से गोचर करेंगे।
 
साल 2021 की चर्चा करूं उससे पहले दृष्टि डाले मेष राशि के व्यक्तित्व पर।
कॅरियर, कारोबार और धन
• वृषभ राशि वालों के लिए कॅरियर, कारोबार और धन के दृष्टिकोण से यह वर्ष बहुत ही लाभदायक व सफलता से भरा रहेगा। और कुछ नया लेकर आयेगा।
• पिछली संपूर्ण कॅरियर संबंधी परेशानियों से मुक्ति।
• नये व्यवसाय और नये काम की शुरूआत के लिए एक से अधिक साधन उपलब्ध होंगे।
• रोजगार में अप्रत्याशित लाभ व सफलताओं का योग नजर आ रहा हैं।
• देवगुरु बृहस्पति और श्रीशनिदेव का नवम एवं दशम भाव में गोचर इस साल आपको धन संबंधी संपूर्ण परेशानियों से मुक्ति देगा।
• 6 अप्रैल से 14 सितंबर 2021 के बीच समय आपके लिए बड़ा शुभ व अनुकूल रहेगा।
• 7 जुलाई से 25 जुलाई 2021 बुध स्वराशि मिथुन में स्वग्रही होकर भद्र योग बनाएगा।
• इस समय मात्र एक बात का ध्यान रखिएगा धुन में धुन अपनी धुन, पराई धुन में पाप ना पुण्य।
• यह समय व्यापार विस्तार, मनोनुकूल कार्य परिवर्तन, नौकरी में परिवर्तन का भी संकेत दे रहा हैं। 
• भाग्य आपके पक्ष में करवट ले रहा हैं। परिश्रम और मेहनत का परिणाम सामाजिक सुयश में बढ़ोतरी करेगा।
• कड़ी मेहनत और कठोर परिश्रम सफलता में चार चांद लगायेंगे। रुके हुए काम बनेंगे।
• वर्ष प्रारंभ में राशि अधिपति शुक्रदेव अपनी सप्तम पूर्ण दृष्टि से स्वराशि लग्न भाव को देख रहे हैं। 
• अकस्मात धन लाभ होगा। सुख और सौभाग्य में वृद्घि होगी। 
• कॅरियर के दृष्टिकोण से नए रोजगार की प्राप्ति, नौकरी में प्रमोशन, अनुकूल स्थानांतरण व आर्थिक स्थिति मनोनुकूल रहेगी। 
• भूमि, भवन और वाहन की प्राप्ति के प्रबल योग हैं। 
• देश-विदेश से नए कारोबारी संबंध बनेंगे। 
• सरकार से लाभ प्राप्त होगा।
• एक बात का ध्यान रखें, राहुदेव आपकी राशि में वर्ष भर लग्न भाव से गोचर करेंगे। कई बार मेरा अनुभव यह कहता है कि अत्याधिक आत्मविश्वास के कारण कोई गलती न हो जाएं जिसका खामियाजा आगे जाकर भुगतना पड़े। इस बात का ध्यान रखें।
• सरकारी संस्थाओं से किसी भी तरह का पंगा नुकसान दे सकता हैं।
• इस वर्ष धन खूब आयेगा। परंतु मेरा यह अनुभव कहता है कि बचत कम होगी। 
 
पारिवारिक स्थिति:- 
• ग्रह नक्षत्रों के हिसाब से वृषभ राशि वालों के लिए यह वर्ष पारिवारिक दृष्टिकोण से आपके लिए शुभ रहेगा।
• 4 मई से 28 मई 2021 तक शुक्रदेव वृषभ राशि में स्वग्रही होने से मालव्य योग बन रहा हैं। 
• पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
• साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी।
• समय पर लिये गये पारिवारिक निर्णय आपके लिए ठीक रहेंगे।
• अविवाहितों के लिए विवाह संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
• इस वर्ष संतान प्राप्ति का प्रबल योग भी है।
• परंतु इस वर्ष जिस तरह के ग्रह योगायोग है। एक बात पर ध्यान देना होगा। क्योंकि
• वृषभ राशि भाव प्रदान राशि है। यदि इस वर्ष आपने भावों में बहकर निर्णय ले लिया तो पारिवारिक समस्याओं का संकेत नजर आ रहा है।
• बहुत जरूरी है स्वविवेक से कार्य करें।
• कानों के कच्चे न रहें। सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें।
• भाईयों, रिश्तेदारों एवं पारिवारिक सदस्यों के विरुद्ध कोई आपके कान भरता है तो आपको ऐसी अवस्था में आपको विवेक से काम करना है। सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान नहीं देना है।
• वैसे पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी।
• परिवार में किसी सदस्य की सफलता के कारण पूरे परिवार का वातावरण खुशियों से भरा रहेगा।
• इस वर्ष बहुत सी मनोआवश्यकताओं की पूर्ति होगी और कोई शुभ समाचार भी मिलेगा।
 
युवा वर्ग:- 
• युवा वर्ग के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। 
• रोजगार की समस्याओं का निवारण होगा। 
• अच्छी कंपनियों में नौकरी मिलने की संभावना है। 
• यदि आप लोग अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो भी यह समय आपके लिए अनुकूल व लाभकारी रहेगा। 
• यदि इस साल आप किसी उच्च परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जैसे यू.पी. एस. सी. या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ा शुभ रहेगा।
• 5 सितंबर से 2 अक्टूबर 2021 के बीच शुक्रदेव स्वराशि तुला राशि में स्वग्रही रहेंगे। और यह समय आपके लिए उच्च शिक्षा व कॅरियर के दृष्टिकोण से बहुत ही लाभकारी रहेगा।
 
 
विद्यार्थी वर्ग:-
• विद्यार्थियों के लिए यह साल शिक्षा के दृष्टिकोण से पूर्ण सफलता का संकेत दे रहा हैं।
• 2020 की संपूर्ण परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। 
• 2021 विद्यार्थियों के लिए मनोभिलाषाओं की पूर्ति का रहेगा। परिश्रम और मेहनत का फल प्राप्त होगा।
• मनोनुकूल विषय पढऩे का अवसर मिलेगा। शिक्षा में परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
• 22 फरवरी से 13 अप्रैल 2021 के बीच में समय अनुकूलता का संकेत नहीं दे रहे हैं।
• इस समय व्यर्थ में मित्रों के साथ भ्रमण और रात्रि जागरण परीक्षा परिणाम को प्रभावित कर सकता है।
• इस बात का भी संकेत मिल रहा हैं कि विद्यार्थियों को इस वर्ष पढ़ाई में बाधा, रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।
• एक बात का ध्यान अवश्य रखें, आप अपने ऊपर ज्यादा तनाव व दबाव न लें तो अच्छा रहेगा।
• राशि अधिपति शुक्रदेव 5 सितंबर से 2 अक्टूबर 2021 स्वग्रही तुला राशि में भ्रमण करेंगे। यह समय अध्ययन, कम्पीटिशन के हिसाब से पूर्ण लाभ का संकेत दे रहा हैं।
• परीक्षा परिणाम मनोनुकूल रहेंगे। 
• पढ़ाई के अच्छे साधन उपलब्ध होंगे। 
• मनोनुकूल अभिलाषाएं पूरी होंगी। 
• फिर भी पुन: याद दिलाता हूं अपने चारों ओर के कुटिल मित्रों व सोशल मीडिया से बचकर रहें। 
• मित्रमंडली आपको डुबो सकती है।  
 
स्वास्थ्य की दृष्टि से:- 
• स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए ठीक रहेगा।
• हां, आपकी राशि में राहुदेव का भ्रमण इस बात का संकेत दे रहा है कि गाए बजाये, स्वास्थ्य को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।
• विशेषकर पेट और पीठ व गुप्तांगों को लेकर चिंता का संकेत मिल रहा हैं। 
• इस वर्ष जब शनिदेव वक्री होंगे यानी 23 मई से 11 अक्टूबर 2021 के बीच में विशेष सावधानी बरतनी पड़ेगी।
• दैनिक दिनचर्या नियमित रखें, खान-पान पर ध्यान दें।
• वाहनादि सावधानी से चलायें। रात्रि भ्रमण ना करें।
• शुगर और उच्च रक्तचाप की बीमारी है तो चिकित्सा में लापरवाही ना करें।
• 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2021 के बीच में स्वयं वाहन चलाकर लंबी यात्रा ना करें।
 
यात्रा
• यात्राओं के दृष्टिकोण से वृषभ राशि वालों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। 
• 1 जनवरी से 22 जनवरी 2021 के बीच मंगल स्वराशि मेष में रोचक योग बना रहे हैं। इस योग में कारोबार को लेकर की गई यात्राएं अनुकूल परिणाम दिलाएगी। 
• किसी खास मकसद को लेकर यदि आप यात्रा कर रहे हैं तो आपके लिए मई, जून और जुलाई का महीना विशेषकर लाभकारी रहेंगे। 
• परंतु यात्रा निजी साधनों से न करें तो ओर अच्छा रहेगा।
• यदि आप भ्रमण या घूमने-फिरने के लिए स्वयं के साधन से यात्रा पर निकलें तो अपने साथ जटा वाला नारियल लाल कपड़ें लपेट कर ऊपर से कलावा लपेट कर गाड़ी में जरूर रखें। 
• आपके लिए कल्याणकारी रहेगा।
 
क्या न करें 2021 में
• इस वर्ष कान के कच्चे नहीं रहें। सुनी सुनाई बातों पर  निर्णय नहीं करें।
• खर्चे पर अंकुश रखें।
• आप जो कहेंगे वही ठीक है, ऐसा होता नहीं है। इसका अवलोकन जरूर करें।
• दबाव की नीति दरार का कारण बनेगी।
• किसी पर बिना कारण अंधविश्वास और किसी पर अकारण अविश्वास दोनों ही नुकसानदायक रहेंगे।
• 30 अप्रैल से 26 मई 2021 के बीच में विशेष सावधानी बरतें।
• संतान के हाथ में बिना सोचे-समझे गाड़ी न दें।
• 12 फरवरी से 13 अप्रैल 2021 के बीच में व्यवसाय व नौकरी में परिवर्तन नहीं करें।
 
क्या उपाय करें 2021 में आर्थिक सुदृढ़ता के लिए
• श्रद्घापूर्वक दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
• पूरे वर्ष हर सोमवार को श्रद्घानुसार दही, दूध व चावल गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें।
• पूरे वर्ष अपने इष्टदेवता को पीले चंदन और केसर का तिलक करें। स्वयं अपने माथे पर भी केसर व चंदन का तिलक करें।
• हर रोज अपने घर में गाय का शुद्ध देसी घी का दीपक अवश्य जलाएं। 
• सफेद स्वच्छ रुमाल पर थोड़ी सी चांदी और थोड़े से चावल बांधकर अपने पास रखें। 
• मीठा खाकर ही कोई कार्य प्रारंभ करें।
 
स्वास्थ्य में सुधार के लिए
• हर रोज प्रात:काल नित्यक्रम से निवृत्त हो स्नानोपरांत ब्रह्म मुहूत्र्त में गेहूं के आटे से बने दीपक में सरसों का तेल डालकर दीपक जलाकर पीपल के पेड़ के नीचे रख दें।
• ॐ रां राहवे नम: का जाप करना भी स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ठीक रहेगा।
• भगवान श्री कृष्ण जी के मंदिर में पोशाक चढ़ाएं। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और संतान आपके अनुसार रहेगी।
• नियमित ॐ नमो भगवते शनैश्चराय सूर्य पुत्राय नम: इस मंत्र का जाप करते हुए 5 पत्ते तुलसी निगल जाएं।
 
पारिवारिक सुख-शांति व बाधा के लिए
• हर रोज अपने घर में गाय का शुद्ध देसी घी का दीपक जलाकर गजेन्द्र मोक्ष स्तोत्र का पाठ अवश्य करें। 
• घर के ईशान कोण में भूमि से ढाई फीट ऊपर तुलसी का पौधा लगाएं।  प्रात:काल उसे जल दें व सांय काल उसके नीचे शुद्घ घी का दीपक जलाएं। 
• इस वर्ष बहुत ज्यादा जरूरी नहीं हो तो मांस-मदिरा का सेवन न करें।
• कसाथ ही अंधविद्यालय में श्रद्धानुसार छात्र-छात्राओं को भोजन कराना शुभ रहेगा।
• संपूर्ण समस्याओं के निवारण के लिए 4 मुखी तीन दाने, 13 मुखी एक दाना और 6 मुखी तीन दाना रुद्राक्ष लाल धागे में सोमवार के दिन शुभ महुर्त में धारण करें। स्वच्छता का ध्यान रखें।
 
विशेष क्या करें?
• हर शनिवार को श्रीशनिदेव की मूर्ति का स्पर्श करें। 
• शनिवार के दिन बरगद के पेड़ में कच्चा दूध व शहद अर्पित करें। 
• हर शनिवार को रात्रि में परिवार के सभी सदस्य चौमुखा गाय के शुद्ध देसी घी का दीपक जलाकर सुंदरकांड का पाठ करें।