Welcome to Shree Shanidham Trust

वृश्चिक राशि SCORPIO 2024

वृश्चिक राशि की विशेषताएँ
वृश्चिक राशि वाले जातकों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। ये अपनी भावनाओं को छुपाकर रखते हैं, इसलिए इन्हें समझना थोड़ा कठिन होता है। कई बार परिस्थितियाँ इनके अनुकूल होती हैं लेकिन फिर भी इन्हें इसकी संतुष्टि नहीं होती है। ये अपने शरीर एवं कार्यों पर विशेष ध्यान देते हैं। इस राशि के जातक रिलेशनशिप में हमेशा कश्मकश की स्थिति में रहते हैं। इनका सेंस ऑफ़ ह्यूमर कमाल का होता है और अपने काम में ये एक दम कुशल होते हैं।
ये स्वयं के कार्यों की समीक्षा करने वाले होते हैं और अपने ध्यान को केन्द्रित करने में सक्षम होते हैं। ये लोग प्यार में जुनूनियत से भरे होते हैं और आक्रामकता से घृणा करते हैं। दूसरे लोग इनके बारे में क्या सोचते हैं इन्हें इसकी परवाह नहीं होती है। वृश्चिक राशि वाले जातकों को जीवन में प्रतिक्रिया की बजाय क्रिया पर विश्वास रखना चाहिए।
वृश्चिक राशि का स्वास्थ्य
वृश्चिक लग्न का होने के कारण आपको प्रजनन अंगों, नाक और नाक की हड्डियों, हिमोग्लोबीन और जननांग से सम्बंधित रोगों से पीड़ा हो सकती है। इसके अलावा आपको प्रजनन और पेशाब की समस्या, जिगर और गुर्दे के रोग भी परेशान कर सकते है। वृश्चिक लग्न आपको बवासीर और अल्सर जैसे रोग की दिक्कतें दे सकते है।
वृश्चिक राशि का स्वभाव व व्यक्तित्व
वृश्चिक लग्न के लोग स्वयं की आलोचना में विश्वास, एकाग्रता और अपने काम के प्रति लगनशील होते है जिसमें आपको या तो पूरी तरह सफलता मिलती है या आप पूरी तरह से असफल रहते हैं। आप छोटी बातों पर भी भड़क जाते हैं जो आपको काफी नुकसान पहुंचा सकता है। आप कभी कभी अपने करीबी पर शंका और उनके प्रति ईर्ष्या रखते हैं। आपकी भावनात्मक शक्ति आपको मनचाहे क्षेत्रों में अपना कैरियर बनाने में काफी मदद करती है। आप स्वभाव से सख्त, जिद्दी, घमंडी और शांत होते है। आप अपनी जिंदगी अपने अंदाज से जीना चाहते हैं और उससे कम पे आपको कुछ भी स्वीकार नहीं। आपकी दया आपको सबसे अच्छा और सबसे वफादार दोस्त बनती है, लेकिन यह गुण कभी कभी विश्वासधात का बड़ा कारण बन जाता है। आप जब पूरी ऊर्जा, आत्मविश्वास, चाहत और उदारता को एकसाथ ले कर कार्य करते है तो सभी जगह सफल होते हैं।
वृश्चिक राशि का शारीरिक रूप-रंग
आपकी लग्न के लोग शरीर से काफी मजबूत और इनका कंधा काफी चौड़ा होता है और किसी भी हालात में आपकी शारीरिक बनावट काफी अच्छी होती है और चेहरा चौकोर आंखे लुभावनी और होठ सुंदर होते हैं। आपके बाल भूरे रंग के होते हैं। व आपकी शारीरिक बनावट से ताकत, गोपनीयता और गंभीरता साफ साफ दिखाई देती है।