Welcome to Shree Shanidham Trust

सिंह राशि LEO 2024

सिंह राशि की विशेषताएँ
सिंह, राशि चक्र में पंचम राशि है जिसका स्वामी सूर्य है। सिंह राशि के जातकों का प्रेम एक जगह केन्द्रित एवं बेहद सराहनीय होता है। जन्म से ही इनके स्वभाव में नेतृत्व क्षमता का गुण होता है। ये साहसी, दृढ़-निश्चयी एवं शाही अंदाज़ वाले होते हैं। ये अपने हाव-भाव से दूसरे लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ते हैं। इनका व्यक्तित्व बेहद जोशीला एवं आकर्षक होता है। स्वभाव से ये अधिक बोलने वाले होते हैं, हालाँकि अपने शब्दों का चयन ये बड़ी समझदारी के साथ करते हैं। अपने प्रियमत के लिए ये बेहद रोमांटिक पार्टनर होते हैं।
सिंह राशि के जातकों का अनोखा अंदाज़ विपरीत लिंग के लोगों को बहुत आकर्षित करता है। एक मित्र के रूप में ये सच्चे साथी होते हैं। इनके जीने का अंदाज़ एक राजा की तरह होता है। ये स्वभाव से ईमानदार होते हैं और दूसरों की सफलता से इन्हें जलन नहीं होती है। इनकी अपेक्षाएँ दूसरों की बजाय ख़ुद से ज़्यादा होती है। काम करते समय ये कभी-कभार ज़्यादा उत्सुक दिखाई देते हैं। ये जातक अति आशावादी, परोपकारी एवं दयालु होते हैं।
सिंह राशि का स्वास्थ्य
सिंह लग्न के स्वामी होने के कारण आपको हृदय सम्बन्धी समस्या खासकर धमनियों में खून का थक्का जमने से दिल का दौरा पड़ने की संभावना जैसे रोग होने का खतरा बन रहा है। पीठ में दर्द, फेंफडे संबधी समस्या एं, रीढ की हड्डी से जुडी हुई समस्यागएं, बुखार, जलन, पसली आदि की समस्याप आमतौर पर हो सकती हैं। तथा मानसिक तनाव से आपके हृदय को नुकसान पहुंच सकता है और कभी कभी आंखों के विकार भी हो सकते हैं।
सिंह राशि का स्वभाव व व्यक्तित्व
आपकी लग्न के लोग गतिशील और आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। तथा आपके महत्वाकांक्षी, साहसी, मजबूत इच्छाशक्ति, सकारात्मक, स्वतंत्र और आत्म विश्वास से ओतप्रोत होने की संभावनाएं बन रही हैं। आपका स्वभाव खरी खरी बात करने का सकता है और आपको अच्छी तरह पता होता है कि आपको क्या चाहिए और आप उसे पाने के लिए पूरे मन और रचनात्मक तरीके से उसे पूरा करते हैं। हालांकि आप गुस्सैल और कभी कभी किसी बात पर दुखी होने पर आक्रामक होने की प्रवृति रखने वाले भी हो सकते है। आप निजी आक्षेप के प्रति काफी संवेदनशील होते है और जब आपके आदर्शों की आलोचना होती है तो आप काफी गुस्से में आ जाते हैं। आप स्वभाव से जिद्दी हो सकते है और इस बात में यकीन करते हो कि आपके द्वारा उठाया गया कदम सही है। वह सही या गलत हो आप अंत समय तक उसपर अड़े रहते हैं। आपके मानवीय गुणों से संपन्न होने की संभावना बन रही हैं। आपकी लग्न के लोग सहज, खुश रहने वाले बुद्धिमान और खुले विचार वाले होते हैं। तथा आप धर्म में रूढ़िवादी सिद्धांतों का पालन करते है लेकिन दूसरे के उपदेशों के प्रति संवदेनशील भी होते हैं।
सिंह राशि का शारीरिक रूप-रंग
सिंह लग्न के लोग करिश्माई व्यक्तित्व के मालिक होते हैं और आपके व्यक्तित्व से लोग काफी आकर्षित होते हैं। व्यक्तित्व के मुकाबले शारीरिक बनावट के मामले में वे उतने भाग्यशाली नहीं होते, आप औसत ऊचाई वाले और शरीर का उपरी हिस्सा बेहतर बनावट वाला होता है। आपकी लग्न के लोगों की आँखे हल्की पीली और चेहरा अंडाकार होता हैं। आपकी लग्न के पुरूष या महिला भले ही नियंत्रित दिखे लेकिन आसानी से उन्हें मनाया जा सकता है। जोश और जूनुन आपमें आम होती है।