Welcome to Shree Shanidham Trust

धनतेरस पर ऐसे करें राशि के अनुसार पूजा

Submitted by Shanidham

धनतेरस 25 अक्टूबर 2019 के दिन मनाई जाएगी, धनतेरस पर राशि के अनुसार पूजा (करने से धन की कमी कभी नहीं होती, मेष राशि के जातकों को भगवान धनवंतरी की पूजा में लाल पुष्प अर्पित करके लाल मिठाई अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से इन्हें कभी भी धन की कोई कमीं नहीं होगी। जानते हैं धनतेरस पर कैसे करें राशि के अनुसार पूजा। धनतेरस कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाई जाती है। यह पर्व दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन अगर आप राशि के अनुसार धनतेरस की पूजा करते हैं तो आपको आपके जीवन में कभी भी धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और न हीं आपको आपके जीवन में कोई रोग सताएगा। इसलिए इस दिन आपको अपनी राशि के अनुसार धनतेरस की पूजा अवश्य करनी चाहिए।
मेष राशि धनतेरस पूजा
मेष राशि के जातकों को धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा करनी चाहिए। इस दिन उन्हें भगवान धनवंतरी को लाल रंग के पुष्प, लाल वस्त्र और लाल मिठाई अर्पित करनी चाहिए। इसी के साथ इस राशि के लोगों को ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूपश्री धनवंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः॥ मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। 
वृषभ राशि धनतेरस पूजा
वृष राशि के जातकों को धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा करनी चाहिए। इस दिन इस राशि के जातकों कुबेर जी को सफेद रंग पुष्प और सफेद रंग की मिठाई अवश्य अर्पित करनी चाहिए। इसके साथ इस राशि के जातकों को पूजा के समय ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय, धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा। मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। ऐसा करना इस राशि के जातकों के लिए अत्यंत ही शुभ रहेगा। 
मिथुन राशि धनतेरस पूजा मिथुन राशि के जातको को धनतेरस के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा अवश्य करनी चाहिए। इस दिन इन्हें भगवान गणेश को दूर्वा और माता लक्ष्मी को श्रृंगार की वस्तुएं जरूर अर्पित करनी चाहिए। इसी के साथ भगवान गणेश के मंत्र ऊं गं गणपतये नम : और माता लक्ष्मी के मंत्र ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम: का जाप अवश्य करना चाहिए। 
कर्क राशि धनतेरस पूजा
कर्क राशि के जातको को धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा करनी चाहिए। इस दिन इन्हें भगवान धनवंतरी को अबीर, रोली और पीले रंग के पुष्प अर्पित करें। इसके बाद पूजा स्थान पर बैठकर ऊं रं रूद्र रोग नाशाय धनवंतर्ये फट्।। मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपके सभी प्रकार के रोग समाप्त हो जाएंगे। 
सिंह राशि धनतेरस की पूजा सिंह राशि के जातको को धनतेरस के दिन भगवान विष्णु पूजा अवश्य करनी चाहिए। इस दिन इन्हें भगवान विष्णु को पीले रंग की वस्तुएं अर्पित करके गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाना और ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। 
कन्या राशि धनतेरस पूजा 
कन्या राशि के जातको को धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा करनी चाहिए। इस दिन इस राशि के लोगों को कुबेर जी को पंचामृत से स्नान कराकर मिष्ठान का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नम: मंत्र का जाप भी अवश्य करें। ऐसा करने से आपके पास कभी भी धन की कोई कमीं नही होगी। इसे भी पढ़ें 
तुला राशि धनतेरस पूजा 
धनतेरस के दिन तुला राशि के जातको को मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इस दिन इन्हें मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प और खीर का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही इस राशि के जातको को ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: मंत्र का जाप भी करना चाहिए। ऐसा करने से इस राशि के जातको के ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। 
वृश्चिक राशि धनतेरस पूजा वृश्चिक राशि के जातको को धनतेरस के दिन मां भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा एक करनी चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को गेंदे पुष्प और दक्षिणावृत्ति शंख गंगा जल भरकर अर्पित करें और ऊं नमों भगवते वासुदेवाय नम : मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपको न केवल भगवान विष्णु बल्कि माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होगी। 
धनु राशि धनतेरस पूजा
धनतेरस के दिन धनु राशि के जातको को भगवान धनवंतरी की पूजा करनी चाहिए। इस दिन भगवान धनवंतरी को पीले रंग के पुष्प व पीले रंग की मिठाई अर्पित करके उनके ॐ धन्वंतरये नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपको भगवान धनवंतरी का आर्शीवाद प्राप्त होगा। 
मकर राशि धनतेरस पूजा 
मकर राशि के जातको को धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा करनी चाहिए। इस दिन इन्हें भगवान कुबेर को नीले रंग के पुष्प व मिठाई अर्पित करें। इसके बाद ॐ वैश्रवणाय स्वाहा: मंत्र का जाप भी अवश्य करें। ऐसा करने से आपको भगवान कुबेर का आर्शीवाद प्राप्त होगा और आपके पास धन की कभी भी कोई कमी नही रहेगी। 
कुंभ राशि धनतेरस पूजा
कुंभ राशि के जातको को धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी की विधिवत पूजा करनी चाहिए और ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूपश्री धनवंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः॥ मंत्र का जाप करें। इसके बाद किसी अस्पताल में दवाईयों का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपके स्वास्थय में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही आएगी। 
मीन राशि धनतेरस पूजा धनतेरस के दिन मीन राशि के जातको को भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इस दिन इस राशि के लोगो को भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को लाल रंग के पुष्प सफेद रंग के मिष्ठान अर्पित करने चाहए। इसी के साथ इन्हें किसी धर्म स्थान में जाकर दीपक अवश्य जलाने चाहिए।