Welcome to Shree Shanidham Trust

नवरात्रि में करें इन मंत्रों का जाप, दूर हो जाएंगी ये 5 समस्याएं

Submitted by Shanidham

प्रत्येक व्यक्ति के व्यक्तिगत जीवन और परिवार में कई परेशानियां होती हैं। कोई गरीबी से तो कोई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहा होता है। ऐसे में इन परेशानियों को दूर करने के लिए नवरात्रि पर देवी मां को प्रसन्न किया जा सकता है। देवी मां को प्रसन्न करने के लिए देवीभागवत् पुराण में कुछ मंत्रों का वर्णन किया गया है, जिनसे आपकी मनोकामनाएं भी पूरी की जा सकती है। नवरात्रि के दौरान दुर्गा पूजा पण्डालों में इन मंत्रों का जाप किया जाता है। मनोकामनाएं पूरी करने और अपनी सभी परेशानियों को दूर करने के लिए इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं कि देवी मां के सिद्ध मंत्रों कैसे जाप करना चाहिए?

1. धन से जुड़ी समस्या
यदि आपके घर-परिवार में धन संबंधी समस्याओं से बुरी तरह परेशान हैं तो अपनी गरीबी दूर करने के लिए नियमित माता के इस सिद्घ मंत्र का जाप करें। 
दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः। 
सवर्स्धः स्मृता मतिमतीव शुभाम् ददासि।।
 

2. संतान सुख
किसी भी महिला को संतान सुख नहीं है तो न‌ियम‌ित इस मंत्र का जाप करें।
सर्वाबाधा वि निर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः। 
मनुष्यो मत्प्रसादेन भवष्यति न संशय॥
 

3. बुरे समय में करें जाप
यदि आपको लग रहा है कि कुछ द‌िनों से किसी भी कार्य शुरु करने पर सब गड़बड़ हो जा रहा है और बार-बार संकट में फंस जा रहे हैं तो देवी के इस मंत्र का जाप करें। 
शरणागत दीनार्त परित्राण परायणे। 
सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।।
 

4.स्वस्थ शरीर
स्वास्‍थ्य और धन के साथ ऐश्वर्य से भरपूर जीवन पाना चाहते हैं तो देवी के इस स‌िद्ध मंत्र का जाप करें।
ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः। 
शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै।।
 

5. मोक्ष प्राप्ति
जीवन मृत्यु यानी बार-बार जन्म लेने और मरने के चक्र से बचना चाहते हैं तो मोक्ष प्राप्‍त‌ि के ल‌िए न‌ियम‌ित देवी के इस मंत्र का जाप करें। 
सर्वस्य बुद्धिरुपेण जनस्य हृदि संस्थिते। 
स्वर्गापवर्गदे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।