Welcome to Shree Shanidham Trust

कैसा रहेगा 2023 || Varshik Rashifal || मेष राशि से मीन राशि तक का राशिफल || परमहंस दाती जी महाराज ||

Submitted by Shanidham

राशि कैसा रहेगा 2023 || Varshik Rashifal || मेष राशि से मीन राशि तक का राशिफल || परमहंस दाती जी महाराज ||

प्रिय दर्शकों मित्रों और साथियों 2023 का आगाज होने जा रहा है। 
तो सर्वप्रथम आपको मेरी ओर से 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपका जीवन खुशियों से भरा रहे श्रीशनिदेव के श्रीचरणों में प्रार्थना।
प्रिय मित्रों और साथियों साल 2023 आपके लिए कैसा रहेगा। 
वैदिक ज्योतिष की विशुद्ध गणनाओं के साथ आपके लग्न, आपकी चंद्र राशि, आपकी नाम राशि के हिसाब से साल 2023 नक्षत्र गणनाओं के हिसाब से क्या संकेत दे रहा है। अपने अनुभव का आंकलन लेकर आपके सामने हूं।
सर्व प्रथम 2023 के वर्ष प्रारंभ की गणनाओं पर दृष्टि डालते हैं।
नमो नारायण, 
कैसा रहेगा साल 2023। इस विषय पर आऊं इससे पहले साल 2023 के पहले दिन ग्रहों का संचरण किस प्रकार है।
दिनांक 01 जनवरी 2023 का शुभारंभ 31 दिसंबर 2022 की आधी रात के बाद हो रहा है। उस समय कन्या लग्न और मेष के नवांश में उदय हो रहा है। और ग्रहों की स्थिति निम्र प्रकार से है।
कन्या लग्न। लग्नेश बुधदेव कर्म और लग्न भाव का स्वामी होकर शनिदेव शुक्रदेव के साथ शनिदेव की स्वराशि मकर में पंचम भाव से संचरण कर रहा है।
सूर्यदेव धनु राशि चतुर्थ भाव में, चंद्रदेव बृहस्पतिदेव के साथ मीन राशि सप्तम भाव में, मंगलदेव वृषभ राशि भाग्य स्थान में, राहूदेव मेष राशि अष्टम भाव में और केतुदेव तुला राशि अष्टïम भाव में।
यह साल के पहले दिन का ग्रहों का संचरण।
प्रियदर्शको, मित्रों और साथियों किसी भी राशि का वार्षिक राशिफल लिखते समय इस बात का भीध्यान रखना पड़ता है कि मूल रूप से कौन से ग्रह लंबे समय तक 1 राशि में संचरण कर रहे हैं।
शेष ग्रह हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। उनका प्रभाव मासिक राशिफल पर ज्यादा पड़ता है।
शनिदेव, बृहस्पतिदेव, राहूदेव, केतुदेव इन चार ग्रहों का विशेष प्रभाव वार्षिक राशिफल में होता है।
शनिदेव 17 जनवरी 2023 को मकर राशि से निकलकर अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश करेगें।
कुंभ राशि शनिदेव की मूल त्रिकोण राशि है। 2023 में शनिदेव 30 साल के बाद अपनी मूल त्रिकोण राशि में प्रवेश करेंगे।
बृहस्पतिदेव 22 अप्रैल 2023 को अपनी स्वराशि मीन से निकलकर मेष राशि में संचरण करेंगे।
राहूदेव की बात करें 30 अक्टूबर 2023 राहूदेव मेष राशि से निकलकर मीन राशि में संचरण करेंगे।
केतुदेव की बात करें तो तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे 30 अक्टूबर 2023 को।
यह है इन चार ग्रहों का 2023 में राशि परिवर्तन।
और यह राशि परिवर्तन विशेष रूप से बारह की बारह राशियों को 2023 में प्रभावित करेंगे।
शेष ग्रहों का प्रभाव हर महीने राशि अनुसार होगा। चंद्र देव का वार्षिक और मासिक राशिफल में कोई प्रभाव नहीं रहता है। उनका प्रभाव रोजाना के राशिफल के परिवर्तन में रहता है।
क्योंकि चंद्रदेव ढाई दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। इसीलिए चंद्रदेव का प्रभाव ना मंथली और ना ही वर्षफल पर पड़ता ह।
इन संपूर्ण ग्रहों का राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर क्या प्रभाव रहेगा।
आपके व्यक्तित्व के बारे में, आपके स्वभाव के बारे में, आपके निर्णयों के बारे में।
आपका धन, कुटुंब, वाणी, बैंक, खानपान के बारे में, 
आपके छोटे भाई-बहन और साहस और पराक्रम, आपका कम्यूनिकेशन स्किल।
आपका अपना नीजि सुख, आपकीसंपत्ति, आपकी माता के बारे में।
आपकी संतान, शिक्षा, बुद्धि, आपके नीजि संबंध।
आपकी नौकरी, आपके रोग-ऋण, शत्रु।
आपका नीजि पारिवारिक जीवन, साझेदार, विवाह।
आपकी पीड़ाएं, आपका ससुराल पक्ष, आपकी साधना, आपके गुप्त रहस्य।
आपका भाग्य, आपकी कंसलटेंसी, आपके पिता, आपका धर्म।
आपका कर्म, आपका कारोबार, कामकाज, आपका स्टेटस।
आपकी आय, आपका लाभ, आपका सोशल सर्किल, आपके बड़े भाई-बहन।
आपके खर्चें, आपकी व्यय, आपकी हानि, आपके नीजि बैंक, अस्पताल, देश-विदेश से संबंध।
 
जीवन के लगभग 50 साल वैदिक ज्योतिष के अद्ïभुत, अलौकिक, भारतीय सनातन संस्कृति की अद्ïभुत धरोहर के साथ जीने का अवसर मिला।
अपने जीवन का अनुभव आपसे शेयर कर रहा हूं।
आप यह राशिफल अपने लगन के अनुसार, आपकी चंद्र राशि के आधार पर कि जन्मकुंडली में चंद्रमा जिस राशि में हो वो आपकी चंद्र राशि है।
यदि आपको ना आपको अपना लगन पता है, और ना ही आपको चंद्र राशि पता है तो आप बोलते नाम से भी अपना राशिफल देख सकते हैं।
गणनाएं मैंने आपके सामने रख दी। अब मैं राशिफल प्रारंभ कर रहा हूं।
तो सबसे पहले मेष राशि
राशिफल पर आऊं उससे पहले मेष राशि के भाई-बहनों के जीवन के महत्वपूर्ण पहलूओं की चर्चा करने जा रहा हूं कि
कैसा है आपका जीवन
क्या है मेष राशि का व्यक्तित्व।
मोटा-मोटा संपूर्ण विवरण आपके सामने रखूंगा। 
लेकिन यदि आप यह चाहते है कि आप अपनी राशि के बारे में, अपने जीवन के पहलूओं के बारे में विस्तार से जानना चाहते है तो यह
मेष राशि और आपका व्यक्तित्व गुरुमंत्र विद दाती महाराज पर उपलब्ध है।
चलिए, चर्चा करते है मेष राशि के महत्वपूर्ण जीवन के पहलूओं की।
मित्रों और साथियों यदि आपको ऐसा लगता है कि आपका समय बर्बाद हो रहा है और आपको सिर्फ राशिफल जानना है तो यू ट्ïयूब पर फारर्वड की व्यवस्था है।
आप फारर्वड करके अपना राशिफल देख सकते हैं।
लेकिन किसी भी चीज के मूल में जाना बहुत जरूरी है।
मूल मजबूत है तो भवन मजबूत होगा।
इसीलिए मैं विषय की गहराई को समझते हुए इस विषय की चर्चा कर रहा हूं।
 

मेष राशि कैसा रहेगा 2023 || Mesh Rashi Varshik Rashifal || Aries Sign || Daati Maharaj ||
https://www.youtube.com/watch?v=PdBExhkOo2g

वृषभ राशि कैसा रहेगा 2023 || Vrishabha Rashi Varshik Rashifal || Taurus Sign || Daati Maharaj ||
https://www.youtube.com/watch?v=VoPx4Gclnik

मिथुन राशि कैसा रहेगा 2023 || Mithun Rashi Varshik Rashifal || Gemini || Daati Maharaj ||
https://www.youtube.com/watch?v=5njlpfELhFU

कर्क राशि कैसा रहेगा 2023 || Kark Rashi Varshik Rashifal || Cancer Sign || Daati Maharaj ||
https://www.youtube.com/watch?v=a576uLcdCII

सिंह राशि कैसा रहेगा 2023 || Singh Rashi Varshik Rashifal || Leo Sign 202 | Daati Maharaj ||
https://www.youtube.com/watch?v=vXtUqCVoiYM

कन्या राशि कैसा रहेगा 2023 || Kanya Rashi Varshik Rashifal || Virgo Sign|| Daati Maharaj ||
https://www.youtube.com/watch?v=k02MzQobpU4

तुला राशि कैसा रहेगा 2023 || Tula Rashi Varshik Rashifal || Libra Sign || Daati Maharaj ||
https://www.youtube.com/watch?v=8yrSIMSQXWA

वृश्चिक राशि कैसा रहेगा 2023 || Vrishchik Rashi 2023 || Varshik Rashifal || Scorpion Sign || Daati Maharaj ||
https://www.youtube.com/watch?v=g2MfatG8eqo

धनु राशि कैसा रहेगा 2023 | Dhanu Rashi 2023 Varshik Rashifal | Sagittarius Sign || Daati Maharaj ||
https://www.youtube.com/watch?v=jFm0jNWyyzs

मकर राशि कैसा रहेगा 2023 || Makar Rashi 2023 Varshik Rashifal || Capricorn Sign || Daati Maharaj ||
https://www.youtube.com/watch?v=3W8s4MPNjE4

कुम्भ राशि कैसा रहेगा 2023 || Kumbh Rashi 2023 Varshik Rashifal || Aquarius Sign || Daati Maharaj ||
https://www.youtube.com/watch?v=0kr7tIyk5qw

मीन राशि कैसा रहेगा 2023 || Meen Rashi 2023 Varshik Rashifal || Pisces Sign 2023 || Daati Maharaj ||
https://www.youtube.com/watch?v=yK_gpRC5brM