Welcome to Shree Shanidham Trust

दीपावली से पहले आपको ये महत्वपूर्ण जानकारी बहुत जरुरी हैं

Submitted by Shanidham

हिंदू कैलेंडर के अनुसार धनतेरस का पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाई जाती है। धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा त्रयोदशी तिथि के दौरान प्रदोष काल में करने का विधान होता है। इस साल कार्तिक महीने की कृष्ण त्रयोदशी तिथि 22 अक्तूबर की शाम 06 बजकर 02 मिनट पर प्रारंभ हो रही हैं और अगले दिन यानी 23 अक्तूबर की शाम 06 बजकर 03 मिनट पर खत्म हो जाएगी फिर चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। हिंदू धर्म में कोई भी व्रत या त्योहार उदयतिथि के आधार ही मनाई जाती है। ऐसे में त्रयोदशी की उदयतिथि 23 अक्तूबर को है।
धनतेरस का महत्व धनतेरस का अर्थ क्या है ?
शास्त्रों के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि पर अपने हाथों में अमृत का कलश लेकर प्रगट हुए थे। इस कारण से हर वर्ष दिवाली के पहले धन त्रयोदशी के रूप में भगवान धन्वंतरि की जन्मदिन मनाया जाता है। इसदिन इनकी विशेष रूप से पूजा आराधना की जाती है। धनतेरस पर भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। और कुबेर यंत्र, श्रीयंत्र और महालक्ष्मी यंत्र को घर, मंदिर और प्रतिष्ठानों में स्थापित किया जाता है। धनतेरस के दिन सोने, चांदी के आभूषण, सिक्के और बर्तन की खरीदारी होती है। मान्यता है इस दिन खरीदारी करने से साल भर तक 13 गुने की वृद्धि होती है। इसके अलावा धनतेरस पर झाड़ू और धनिए के बीज की भी खरीदारी करते हैं। धनतेरस दिवाली का पहला दिन होता है। धनतेरस की शाम को घर के मुख्य दरवाजे और आंगन में दीये जलाए जाते हैं।
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक धनतेरस कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन अर्थात दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है.
धन का मतलब समृद्धि और तेरस का मतलब तेरहवां दिन होता है| धनतेरस यानी अपने धन को तेरह गुणा बनाने और उसमें वृद्धि करने का द‌िन|
कारोबारियों के लिए धनतेरस का खास महत्व होता है क्योंकि धारणा है कि इस दिन लक्ष्मी पूजा से समृद्धि, खुशियां और सफलता मिलती है| साथ ही सभी के लिए इस पूजा का खास महत्व होता है.
धनतेरस का त्यौहार कब आता है – 
धनतेरस कार्तिक मास के कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है| हिन्दू धर्म के हिसाब से धनतेरस वाले दिन घर के द्वार पर 13 दीपक जलाए जाते हैं.
धनतेरस का त्योहार छोटी दिवाली से पहले आता है| धनतेरस वाले दिन नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है| धनतेरस के दिन भगवान यमराज और भगवान धनवंतरी की पूजा होती है.
दीपावली के जो पाँच पर्व होते हैं ये उन पर्वों में सबसे पहले आता है| धनतेरस को कार्तिक मास के त्योहारों में सर्वप्रथम मनाया जाता है.
धनतेरस क्यों मनाया जाता है – 
भारतीय संस्कृति में स्वास्थ्य का स्थान धन से ऊपर माना जाता रहा है। यह कहावत आज भी प्रचलित है कि “पहला सुख निरोगी काया, दूजा सुख घर में माया” इसीलिए दीपावली में सबसे पहले धनतेरस को महत्व दिया जाता है| जो भारतीय संस्कृति के हिसाब से बिल्कुल अनुकूल है.
शास्त्रों में वर्णित कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन भगवान धनवंतरी अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे|
मान्यता है कि भगवान धनवंतरी विष्णु के अंशावतार हैं| संसार में चिकित्सा विज्ञान के विस्तार और प्रसार के लिए ही भगवान विष्णु ने धनवंतरी का अवतार लिया था.
भगवान धनवंतरी जी के प्रकट होने के शुभ अवसर पर धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है|
भगवान धनवंतरी को खुश करने के लिए इस मंत्र का करें जाप
देवान कृशान सुरसंघनि पीडितांगान, दृष्ट्वा दयालुर मृतं विपरीतु कामः पायोधि मंथन विधौ प्रकटौ भवधो, धन्वन्तरि: स भगवानवतात सदा नः ॐ धन्वन्तरि देवाय नमः ध्यानार्थे अक्षत पुष्पाणि समर्पयामि…

दीपावली पर ये खास 7 उपाय || आपको रंक से राजा बनायेंगे ||
https://www.youtube.com/watch?v=zn3LEXXBuIU

बरसेगा धन धनतेरस पर || ये 13 दीपक और ये 13 उपाय
https://www.youtube.com/watch?v=vWSj_mjfWzo

क्या वास्तुदोष से है परेशान || धनत्रयोदशी के दिन करे ये उपाय ||
https://www.youtube.com/watch?v=ElOtQfOeQGg

दीपावली पूजन का मुहूर्त || क्या करें 12 राशियों वाले की हो माँ लक्ष्मी मेहरबान ||
https://www.youtube.com/watch?v=YyGMdG2S4nM

धनत्रयोदशी के दिन 12 राशियों के लोग कब और क्या खरीदें की माँ लक्ष्मी हो मेहरबान
https://www.youtube.com/watch?v=3wkxNj2cJSg

25 अक्टूबर 2022 || सूर्य ग्रहण 12 राशियों प्र क्या होंगा प्रभाव ||
https://www.youtube.com/watch?v=xrXOjteMkDY