Welcome to Shree Shanidham Trust

कैसा रहेगा 2022 12 राशियों का राशिफल

Submitted by Shanidham

सभी लोग जानते हैं कि 2020 से लेकर 2021 का समय कोराना महामारी के रूप में भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को इसका दंश झेलने के लिए मजबूर कर दिया। इस महामारी के प्रभाव में गरीब से लेकर अमीर तक बुरी तरह प्रभावित रहे। फिलहाल अब 2021के कुछ ही दिन शेष रह गये हैं इतिहास बनने में और नये साल 2022 के आगमन के स्वागत की तैयारियां अभी से कुलांचें मारने लगी हैं। 
नया साल 2022 सबके लिए मंगलमय हो इस शुभ कामना के साथ सभी लोग अपने जीवन में ढेर सारी उम्मीदें लेकर इसका अभिनंदन करने के लिए अपने -अपने स्तर से तैयारियां कर रहे हैं। यह एक सामान्य बात है कि लोगों के मन में बीते साल के अपने अधूरे सपनों को पूरा करने की उम्मीद रहती है साथ में जीवन में नया मुकाम पाने की अभिलाषा भी बनी रहती है। लोगों के अंदर अपना भविष्य जानने की उत्सुकता भी स्वाभाविक रूप से बनी रहती है जिसे जानने के लिए अधिकतर लोग ज्योतिष की शरण में जाते हैं। भारतीय ज्योतिष का फलित विचार  राशिफल के रूप में आप सबके समक्ष प्रस्तुत करते हुए मुझे अपार हर्ष हो रहा है। मुझे आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि लोग मेरे द्वारा प्रस्तुत राशिफल के दर्पण में अपने भविष्य के संबंध में जानकारियां प्राप्त कर लाभ उठायेंगे। आपके समक्ष मैं 12 राशियों का भविष्य फल देते हुए इसमें जीवन के हर पहलू और हर उम्र के लोगों की उत्सुकता व स्वभाव को देखकर राशियों के सामान्य परिचय, स्वभाव व विशेषताओं का उल्लेख किया है। इसमें लोगों के मन में अपनी नौकरी, कॅरियर, व्यवसाय, कारोबार, संपत्ति, सुख-समृद्धि, शिक्षा, प्रेम-संबंध, विवाह, संतान सुख, स्वास्थ्य, प्रोन्नति, विद्यार्थियों, युवकों व महिलाओं के साथ ही लोगों के सामाजिक व राजनीतिक पद प्रतिष्ठïा और लाभ-हानि से संबंधित पहलुओं पर भी ज्योतिषीय विश्लेषण सहित राशिफल प्रस्तुत करने जा रहे हैं। 
इतना ही नहीं प्रत्येक राशि का परिचय, स्वभाव विशेषताओं का उल्लेख करते हुए संबंधित व्यक्ति के कद-काठी व उस पर आने वाले ग्रहों के शुभाशुभ प्रभाव  व संबंधित ग्रह बाधाओं को दूर करने के उपाय भी बताए गए हैं। संंबंधित ग्रहों के रत्न, धातु, मंत्र व प्रतिकूलता दूर करने के उपाय आदि का भी उल्लेख भी किया गया है। हमने हर राशि के लिए शुभ बीज मंत्र, शुभ वार, शुभ अंक, शुभ रंग आदि का भी यथा स्थान उल्लेख कर दिया है। मैंने राशिफल व ग्रह बाधाओं के निवारण का उपाय बताते हुए 2022 में क्या न करें और क्या उपाय करें इसका अलग से उल्लेख कर दिया है। यहां तक कि मैंने सभी राशियों के मासिक, साप्ताहिक व दैनिक राशि फलों का विवरण देकर सबके लिए उपयोगी बनाने का भरपूर प्रयास किया है।  

कैसा रहेगा 2022 मेष राशि || Paramhans Daati Ji Maharaj ||
https://www.youtube.com/watch?v=h1oOjY0zqQg&t=248s

कैसा रहेगा 2022 वृषभ राशि || Paramhans Daati Ji Maharaj ||
https://www.youtube.com/watch?v=SCeD4ZQg4Co&t=558s

कैसा रहेगा 2022 मिथुन राशि || Paramhans Daati Ji Maharaj ||
https://www.youtube.com/watch?v=C-bYloaKlT0&t=45s

कैसा रहेगा 2022 कर्क राशि || Paramhans Daati Ji Maharaj ||
https://www.youtube.com/watch?v=S-RR1UhJ6_k

कैसा रहेगा 2022 सिंह राशि || Paramhans Daati Ji Maharaj ||
https://www.youtube.com/watch?v=6BXWLjGu3UQ

कैसा रहेगा 2022 कन्या राशि || Paramhans Daati Ji Maharaj ||
https://www.youtube.com/watch?v=HWRQned2Vmw

कैसा रहेगा 2022  तुला राशि || Paramhans Daati Ji Maharaj ||
https://www.youtube.com/watch?v=L5H1EgZ0whw

कैसा रहेगा 2022  वृश्चिक राशि || Paramhans Daati Ji Maharaj ||
https://www.youtube.com/watch?v=044Toz9ObjM

कैसा रहेगा 2022 - धनु राशि || Paramhans Daati Ji Maharaj ||
https://www.youtube.com/watch?v=445WOov6yr4

कैसा रहेगा 2022 मकर राशि || Paramhans Daati Ji Maharaj ||

https://www.youtube.com/watch?v=QfYZehbG_YQ

कैसा रहेगा 2022 कुंभ राशि || Paramhans Daati Ji Maharaj ||
https://www.youtube.com/watch?v=qbfTNM4pUXA

कैसा रहेगा 2022 मीन राशि || Paramhans Daati Ji Maharaj ||
https://www.youtube.com/watch?v=7W0d1zy3-Ew