Welcome to Shree Shanidham Trust

सूर्य ग्रहण का इन चार राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

Submitted by Shanidham

जिस तरह से ग्रह-नक्षत्रों के बदलने से राशियों पर भी प्रभाव पड़ता है। ठीक उसी प्रकार सूर्य ग्रहण का भी राशियों पर असर पड़ता है। ये किसी के लिए शुभ स्थितियां लेकर आता है तो किसी के लिए अशुभता। बता दें कि इस बार 26 दिसंबर को पडऩे वाला सूर्य ग्रहण इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। यह 12 राशियों में से 4 राशियों के लिए अशुभ रहने वाला है। साल के अंतिम सूर्य ग्रहण में सूर्य, चंद्रमा और बृहस्पति ग्रह एक ही रेखा में होंगे। इस ग्रहण की अवधि 5 घंटे 36 मिनट की होगी। कंकण की कुल अवधि 3 मिनट 34 सैकेंड रहेगी। ग्रहण का आरंभ सुबह 8 बजे से होगा और दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण की कंकण आकृति केवल दक्षिण भारत में दिखेगी। शेष भारत में इस ग्रहण को खण्डग्रास के रूप में देखा जा सकेगा।
मेष राशि : जिन 4 राशियों पर सूर्य ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा मेष राशि उनमें से एक है। इस राशि के लोगों को कई तरह की परेशानियों को सामना करना पड़ेगा। किसी भी काम को करने में जरूरत से ज्यादा वक्त लगेगा। व्यापार में भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा किसी न किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। किसी तरह के बड़े फैसले लेने में आपको तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
वृश्चिक राशि : सूर्य ग्रहण का वृश्चिक राशि पर भी गहरा प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। खानपान का विशेष ख्याल रखें। किसी न किसी वजह से भागदौड़ बनी ही रहेगी। परिवार में भी किसी न किसी की सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी। मानसिक तनाव की भी स्थितियां रहेंगी। इसके अलावा कोई काम बनते-बनते बिगड़ जाएगा। वाणी में कटुता के चलते पारिवारिक रिश्तों में दरारें पड़ेंगी।
मिथुन राशि : मिथुन राशि वाले जातकों को दांपत्य जीवन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन भी बनी ही रहेगी। नौकरी में असफलता का सामना करना पड़ेगा। प्रमोशन मिलते-मिलते रुक सकता है। ग्रहण से कम से कम 15 दिनों तक आप लोन और कर्ज लेने से बचें। लिया गया लोन चुकाने में परेशानी आएगी। पिता की सेहत भी बिगड़ सकती है और उनके साथ अनबन भी हो सकती है।
तुला राशि : साल का अंतिम सूर्य ग्रहण जिन राशियों के लिए अशुभ परिस्थितयिां बना रहा है तुला उनमें से अंतिम राशि है। इन राशि के जातकों को परिवार में कई तरह की परेशानियों और अनबन का सामना करना पड़ेगा। छोटे भाई-बहनों के साथ झगड़े होंगे। अगर खेलकूद में प्रतिभाग करते हैं तो इस दौरान चोट-चपेट की संभावना है। इसके अलावा संतान की ओर से भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान रखें कि कोई भी काम बिना खुद की मेहनत के पूरा नहीं होता। ऐसे में दूसरों के भरोसे अपना काम छोडऩे के बजाय स्वयं ही उसे निस्तारित करने का प्रयास करें। अन्यथा यह सूर्य ग्रहण आपके लिए तमाम तरह की परेशनियां खड़ी कर देगा।